loader


 
few hindusthani jokes
By admin
08-Sep-2009 05:26:35 PM

मंदी में पानवाला सुपरहिट

दो बुजुर्ग मिले , एक दूसरे से हालचाल लेने लगे।
' कहिए क्या हाल हैं '
' बस भगवान की कृपा है '
बड़ा लड़का शेयर मार्किट में है , दूसरा इनवेस्टमंट बैंकिंग में है , तीसरा एयरवेज़ में है , चौथा सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और सबसे छोटा पान वाला है , आजकल तो घर छोटा लड़का ही चला रहा है।

 

कुत्ता क्यों लाए

जज: ' तुम अपने साथ इस खूंखार कुत्ते को क्यों ले आए हो ?'
अभियुक्त: ' हजूर , लोगों ने बताया कि अपने बचाव का इंतजाम मुझे खुद करना होगा। '

जब संता जा गिरे लड़की पर

बस चली , झटका लगा।
संता एक लड़की पर जा गिरा।
लड़की बोली , बदतमीज़ क्या कर रहे हो ?
संता : जी , पंजाब यूनिवर्सिटी से बीए फाइनल।

कार क्यों नहीं ले लेते

भारत आया अमेरिकी एक किसान का खेत देख कहने लगा: ' इतना छोटा खेत ? अमेरिका में मेरा खेत इतना बड़ा है कि अगर मैं सुबह घोड़े पर सवार होकर निकलूं तो दूसरे सिरे तक पहुंचते-पहुंचते शाम हो जाएगी। '

किसान बोला: ' तुम घोड़ा बेच कर कार क्यों नहीं ले लेते ?'

गवाह और शपथ

मैजिस्ट्रेट ने गवाह से पूछा , ' शपथ लेने का मतलब जानते हो ?'
गवाह : ' जी हां , चाहे मैं सच बोलूं या झूठ लेकिन आखिर तक मुझे उसी पर डटे रहना है। '


वह जहरीला था

कौवा मुंह में पनीर का टुकड़ा लिए पेड़ पर बैठा था।
तभी एक लोमड़ी उसे देख कर रुक गई। बोली: ' बड़े स्मार्ट लग रहे हो... तुम्हारे बैठने का अंदाज भी गजब का है और जिस शान से उड़ते हो उस पर बलिहारी जाऊं। तुम गाना भी खूब गाते हो। जरा गाना तो सुनाओ। '

कौवा जैसे ही गाने लगा , पनीर का टुकड़ा गिर गया और लोमड़ी लपक कर उसे खा गई। कौवा बोला: ' तुमने सोचा ही नहीं कि पनीर मैंने मुंह में क्यों रखा था , खाया क्यों नहीं ? दरअसल , वह जहरीला था। '

टेबल का इस्तेमाल

टीचर जॉन से : तुम जमीन पर सारे सवाल क्यों हल कर रहे हो ?

जॉन : आप ही ने तो कहा है कि सारे सवाल बिना टेबल का इस्तेमाल किए ही हल करो।

आगे स्कूल है

टीचर स्टूडेंट सेः आज भी तुम स्कूल लेट आए ?

स्टूडेंट : सॉरी सर !

टीचर : सच बताओ , कहां थे ?

स्टूडेंट : सर मैं एक साइन बोर्ड की वजह से लेट हो गया।

टीचर : कैसे ?

स्टूडेंट : रास्ते में एक बोर्ड पर लिखा था ' आगे स्कूल है धीरे चलें। '

मेरा मन कोल्ड ड्रिंक पीने का है

एक बूढ़ा आदमी जंगल से गुजर रहा था
सामने एक शेर गाया। शेर बोला , मैं आज तुम्हारा खून पीऊंगा
आदमी बोला नहीं मेरा खून ठंडा है। मेरे पीछे एक लड़का रहा है उसका गरम है , तुम उसका खून पी लेना।
शेर बोला मेरा मन आज कोल्ड ड्रिंक पीने का है।

डेस्क पर कुछ न कुछ

पीरियड शुरू होने से पहले ' सर ' ने अपना छोटा - सा बैग मेज पर रखा और चाय पीने चले गए। पीरियड शुरू होने पर लड़कों ने दसेक मिनट ' सर ' का इंतजार किया , फिर सभी क्लास से बाहर हो गए।

दूसरे दिन मास्टर जी ने लड़कों को डांटा और बोले : ' आपको पता था कि यहां टेबल पर मेरा बैग पड़ा था , इसका मतलब यह कि मैं क्लास में मौजूद हूं। ' उससे अगले दिन ' सर ' क्लास में आए तो एक भी छात्र नहीं था , लेकिन हर डेस्क पर कुछ कुछ पड़ा था।


नर्क का सबूत

ऑपरेशन के बाद बेहोशी टूटने पर एक मरीज ने आंखे खोलकर कहा : मैं कहां हूं , क्या स्वर्ग में पहुंच गया हूं ?
पत्नी : नहीं डियर , अभी फिलहाल तुम नरक में हो।
पति : सबूत ?
पत्नी : क्या मैं सबूत के तौर पर कम हूं ?

 

क्या नाम है?

चिंटू और मिंटू दो सगे भाई थे और एक ही स्कूल में , एक ही क्लास में पढ़ते थे। उनकी परीक्षाएं चल रही थीं। परीक्षा देकर जब दोनों शाम को घर लौटे तो मां ने पूछा , ‘ चिंटू , आज मास्टर जी ने क्या पूछा ?’

चिंटू : ‘ उन्होंने पूछा , तुम्हारे पिता का नाम क्या है ? मैंने बताया : रामप्रसाद।

मां ने मिंटू से पूछा : ‘ और तुमसे मास्टर जी ने क्या पूछा ?’

मिंटू : ‘ मुझसे भी पिताजी का नाम पूछा और मैंने बताया , विष्णुप्रसाद।

मां : ‘ तुमने अपने चाचा का नाम क्यों बताया , पिता का क्यों नहीं ?’

मिंटू : ‘ अगर मैं भी वही नाम बताता तो मास्टर जी ये नहीं समझते कि मैंने चिंटू की नकल की है।

शराबियों की ईमानदारी

2 शराबी रात को पीते हुए टीवी देख रहे थे। एक खबर दिखाई जा रही थी कि एक आदमी नदी के पुल पर खड़ा नीचे पानी की तरफ देख कर कुछ सोच रहा है।
एक बोला : यह अभी नदी में कूद जाएगा।
दूसरे ने कहा : नहीं कूदेगा , 100-100 रुपये की शर्त लगा लो।
अचानक आदमी नदी में कूद गया।
दूसरे ने 100 रुपये उसे देने चाहे तो जवाब मिला : नहीं यार , मैं नहीं लूंगा। दरअसल , मैंने यह खबर दोपहर में देखी थी और यह आदमी कूद गया था।
पहला बोला : सच कहूं , यह सीन दोपहर को मैंने भी देखा था। मैंने सोचा कि एक बार तो नदी में कूद गया , अब दूसरी बार कूदने की गलती क्यों करेगा ?

पहलवान की सुहागरात

एक पहलवान की शादी हुई। सुहागरात पर धीरे से पत्नी के कमरे में घुसे।
पत्नी घूंघट किए सम्भल कर पलंग पर बैठी रही।
पहलवान जी को कुछ भी नहीं सूझा। उन्होंने पलंग का एक चक्कर लगाया , फिर दूसरा चक्कर लगाया , फिर तीसरा चक्कर लगाया , और फिर चौथा लगाया ; पर कुछ भी नहीं हुआ।
पांचवां चक्कर लगाने के बाद पहलवान जी बोले : पंजा लड़ाएगी ?

तीन गपोड़े

तीन गपोड़े दोस्त आपस में बातें कर रहे थे।
पहला दोस्त : मेरे पापा पांचवीं मंजिल से गिर गए। उनका पैर टूट गया तो उन्होंने घोड़े का पैर लगा लिया और आज भी वह दौड़ में फर्स्ट आते हैं।
दूसरा दोस्त : मेरे पापा 10 वीं मंजिल से गिर गए और उनका हाथ टूट गया। उन्होंने हाथी का हाथ लगा लिया और आज भी बॉक्सिंग में वह फर्स्ट आते हैं।
तीसरा दोस्त : मेरे पापा 15 वीं मंजिल से गिर गए और उनका पेट फट गया। उन्होंने भैंस का पेट लगा लिया और आज भी दूध देते हैं।


मौत और मजाक

एक आदमी ने परेशान होते हुए कहा कि ऐसी जिंदगी से तो मौत भली। अचानक यमदूत आया और बोला , " तुम्हारी जान लेने का हुक्म है। " आदमी ने इस पर जवाब दिया , " लो , अब इंसान मजाक भी नहीं कर सकता। "


5 मिनट में आवाज

एक आदमी ने दूसरे से कहा : ' क्यों साहब , आप दो घंटे से इस टूटी दीवार से कान लगाकर क्यों खड़े हैं ?'

' मैं यहां कुछ आवाजें सुनने की कोशिश कर रहा हूं। ,' जवाब मिला।

पूछने वाला भी दीवार के साथ कान लगाकर खड़ा हो गया। पांच मिनट बाद बोला , ' मुझे तो कोई आवाज नहीं सुनाई दे रही है। '

पहले ने कहा : ' मैं हर रोज यहां पांच घंटे खड़ा रहता हूं , लेकिन आज तक कोई आवाज नहीं सुन पाया और तुम 5 मिनट में दीवार के अंदर से रही आवाज सुनना चाहते हो ?'


मास्टर जी की टोपी

गांव के एक स्कूल की क्लास में मास्टर जी का पढ़ाने का मूड नहीं था , इसलिए टोपी उतार कर टेबल पर रखी और कुर्सी पर बैठ कर उबासी लेते हुए बच्चों से बोले : चलो चुपचाप निबंध लिखो।
एक बच्चा : सर किस पर लिखें ?
मास्टर जी ( सोचते हुए ): चलो मेरी टोपी पर ही लिखो।
कुछ देर के बाद एक बच्चे ने खड़े हो कर पूछा : सर मैली - कुचैली पर छोटे ' ' की मात्रा लगेगी या ' ' की ?


माइ वाइफ इज मिसिंग

मैन : सर , माइ वाइफ इज मिसिंग।
पोस्टमैन : यह पोस्ट ऑफिस है , पुलिस स्टेशन नहीं।
मैन : क्या करूं ? कहां जाऊं ? खुशी के मारे कुछ समझ में नहीं रहा।


नाराज क्यों होते हो भाई!

एक शराबी एयरपोर्ट के बाहर खड़ा था। एक वर्दीधारी उधर से गुजरा। शराबी ने उससे कहा एक टैक्सी ले आओ।

युवक ( शराबी से )- मैं पाइलट हूं , टैक्सी ड्राइवर नहीं।

शराबी ( युवक से )- नाराज क्यों होते हो भाई ! एक हवाई जहाज ही ले आओ।




Bookmark and Share
Subscribe using any feed reader
0
0
Rank:
blog comments powered by Disqus
COMMENT
RSS for comments on this page