loader


 
hindi jokes
By admin
08-Sep-2009 05:15:52 PM

खूबसूरत सेल्सगर्ल ने एक घर की घंटी बजाई। घर के मालिक ने दरवाजा खोला तो सेल्सगर्ल ने पूछा , ' क्या मेम साहब घर पर हैं ?'

मकान मालिक ने जवाब दिया , ' नहीं , लेकिन आप अंदर आकर इंतजार कर सकती हैं।

लड़की ने पूछा कब तक आएंगी ?

मकानमालिक बोला जल्दी ही...वह एक हफ्ते के लिए मायके गई हैं।


टीचर : सोच और वहम में क्या फर्क है ?
स्टूडंट : आपकी बेटी सेक्सी है , यह हमारी सोच है और वह हमारे हाथ नहीं आएगी यह आपका वहम है।


संता : तेरे कितने बच्चे हैं ?
बंता : 18
संता : इतने सारे ??
बंताः मैंने अपने ससुरजी से वादा किया था कि उनकी बेटी को कभी खाली पेट नहीं रखूंगा।


संता की छतरी में एक छेद था।
बंताः तुम्हारी छतरी में यह छेद क्यों है ?
संताः ओए , बारिश रुक जाएगी तो पता कैसे चलेगा


 

 

संताः मेरी पत्नी कीमती से कीमती साड़ी भी सिर्फ एक दिन ही पहनती है।
बंताः मेरी वाइफ भी साड़ी खरीदते समय दुकानदार से कह देती है कि घर जाकर पहनूंगी , पसंद न आई तो वापस कर दूंगी।


संता और बंता होटल में खाना खा रहे थे। तभी संता बोला : यार , तुम मेरी मां बन जाओ और अपने हाथ से मेरी प्लेट से मुझे खाना परोसते जाओ।

खाना खाने के बाद बंता संता से बोला : अब तुम मेरे बाप बन जाओ और खाने का सारा बिल पे कर दो।


तुम होती तो ऐसा होता
तुम होती तो वैसा होता
तुम इस बात पे इतना हंसती
तुम उस बात पे हैरां होती
तुम ये कहती , तुम वो कहती
... शुक्र है तुम नहीं हो।


 

पैसा बचाने के चक्कर में कंजूस संता सिंह अपने मकान की छत खुद ठीक करने लगा। अनुभव न होने के कारण वह छत से गिर पड़ा। जब वह नीचे गिर रहा था , बीच में किचन की खिड़की पड़ी। उसने देखा कि उसकी पत्नी खाना बना रही है। गिरते हुए वह जोर से बोला , ' आज मेरे लिए खाना मत पकाना। '

टीचर : रामू , तुम कितने गंदे रहते हो। मुंह तक नहीं धोते। तुम्हें देखकर कोई भी कह सकता है कि तुमने आज सुबह दही खाई है।
रामू : नहीं मास्टर जी , दही तो मैंने कल सुबह खाई थी।

बाकी पैसे कौन देगा?

कंडक्टर के टिकट मांगने पर एक बच्चा रोने लगा ओर बोला मेरे पैसे खो गए हैं। कंडक्टर ने 2 रुपये की टिकट दे दी और आगे जाने लगा। इस पर बच्चा फिर रोना लगा ओर बोला मेरे तो 10 रुपये खोए थे बाकी कौन देगा ?

 

पतिः जब भी मैं अच्छे कपड़े पहनकर बाजार जाता हूं तो सब्जीवाले सब्जी महंगी देते हैं। जब मैले कपड़े पहनता हूं तो सस्ती।
पत्नीः तुम कटोरा लेकर जाया करो ना , फ्री में ही मिल जाएगी।


जुआ?...हां कभी-कभी

 

लड़की वालेः बेटा ड्रिंक करते हो ?
लड़काः जी हां।
लड़की वालेः सिगरेट पीते हो ?
लड़काः जी रोज।
लड़की वालेः ...और जुआ ?
लड़काः कभी - कभी।
लड़की वालेः सारी नेगेटिव बातें हैं , कुछ पॉज़िटिव भी है ...?
लड़काः है ना ? HIV!!!


 

ट्रेन जा रही है

संता जी ट्रेन में कहीं जा रहे थे।
एक आदमी ने पूछ लिया : भाई साहब , आप कहां जा रहे हैं ?
तब संता ने बताया , ' मैं कहीं नहीं जा रहा हूं , केवल ट्रेन जा रही है। '

पीने की उम्र

रात को पुलिस ने एक बूढ़े और एक नौजवान को रोका। दोनों ने ही पी रखी थी। सिपाही ने कहा : ' तुम लोगों ने काफी पी रखी है। क्यों पीते हो इतनी शराब ?'
बुजुर्ग ने कहा : ' हवलदार साहब , चंद साल बचे हैं जिंदगी के। सोचा , क्यों न ऐश कर ली जाए !'
और तुम क्यों पीते हो ? नौजवान बोला : ' इस उम्र में नहीं पिऊंगा यार , तो कब पिऊंगा ?'

रास्ता साफ है?

एक व्यक्ति को दफ्तर के काम से बाहर जाना था , लेकिन प्रोग्राम कैंसल हो गया और वह घर में ही रुक गया। रात के समय जब भी फोन की घंटी बजती तो उसकी पत्नी भाग कर फोन उठाती और बिना कुछ कहे फोन रख देती। आधी रात को फिर फोन की घंटी बजी। इस बार उस व्यक्ति ने खुद फोन उठाया और ' गधा ' कह कर फोन रख दिया। पत्नी ने पूछा , ' किसका फोन था ?'
' पता नहीं कौन था। पूछ रहा था क्या रास्ता साफ है ? क्या मैं सफाई कर्मचारी हूं। ' पति बड़बड़ाया।

 

 

मरने की जल्दी है

एक आदमी शराबी को समझा रहा था :
भाई साहब , शराब पीने से आदमी धीरे - धीरे मौत की तरफ़ बढ़ता है।
शराबी : भाई साहब , मुझे भी कहां मरने की जल्दी है।

 

गुरुद्वारा जाओगे

बिंदास संता ऑटो ड्राइवर से : भैया , गुरुद्वारा जाओगे ?
ड्राइवर : हां साहब , ज़रूर जाऊंगा।
संता ने जेब से पॉलिथीन निकाली और बोले : तो जाओ। वापस आना तो मेरे लिए लंगर ले आना !

 

बाप और बेटा

पिता : ' बेटे , पता है जब जवाहरलाल नेहरू तुम्हारी उम्र के थे तो कक्षा में मॉनिटर थे। '
बेटा : ' और जब वह आपकी उम्र के थे तो भारत के प्रधानमंत्री थे। '




Bookmark and Share
Subscribe using any feed reader
0
0
Rank:
blog comments powered by Disqus
COMMENT
RSS for comments on this page